फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR registered in case of harassment of woman

चार बच्चों की मां से दरिंदगी: तमंचे के बल पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Apr 2026 11:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 20 Apr 2026 11:55 PM IST
सार

तमंचे के बल पर आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाईं। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर मुंह बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करते रहे।

विज्ञापन
FIR registered in case of harassment of woman
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के बाद महिला ने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


घटनाक्रम करीब एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। पीड़िता का कहना है कि पति मजदूरी के लिए बाहर गए थे। वह घर पर चार बच्चों के साथ थी। इसी दौरान तीन दबंग घर में घुस आए। तमंचे के बल पर तीनों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाईं। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर मुंह बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन


अब पीड़िता ने परेशान होकर पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता का पति बच्चों को अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ आया। इसी बीच आरोपियों ने महिला का अपहरण कर लिया और चार माह तक अलग-अलग स्थानों पर रखा। इस दौरान दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर 28 दिसंबर 2025 को पति के पास पहुंची। पति और पीड़िता पुलिस के पास गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार विनोद, विजय, रामगोपाल और रघुनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed