{"_id":"6a55299b489cc541400b141e","slug":"fir-lodged-against-the-operator-mathura-news-c-412-1-mt21008-9709-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सील तोड़कर डेयरी में बन रहा था पनीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सील तोड़कर डेयरी में बन रहा था पनीर
विज्ञापन
नौहझील। नौहझील-गौमत रोड कस्बा बाजना स्थित अनीता डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। इस इकाई के खिलाफ प्रशासन द्वारा पूर्व में लगाई गई सील को तोड़कर अवैध रूप से पनीर व दुग्ध कारोबार का संचालन करने की शिकायत मिली थी। छापे के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर यहां से पनीर और दूध का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने डेयरी संचालक के खिलाफ नौहझील थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जुलाई शुक्रवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा गठित विशेष राज्य खाद्य सचल दल के सदस्यों, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और जनपद मथुरा की संयुक्त टीम ने अनीता डेयरी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डेयरी के मालिक व खाद्य कारोबारी प्रमोद कुमार निवासी ग्राम चिंतागढ़ी थाना नौहझील की उपस्थिति में वहां सार्वजनिक बिक्री व मानव उपभोग के लिए भारी मात्रा में पनीर का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर लगभग 60 किलोग्राम तैयार पनीर और स्टोरेज टैंक में करीब 450 लीटर मिश्रित दूध भंडारित पाया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर और मिश्रित दूध के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। जब संचालक से व्यापार का वैध लाइसेंस या खाद्य अनुज्ञप्ति मांगी गई, तो वह उसे प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहा।
-- -- -- -- -- -- -- --
17 अप्रैल को लगाई थी इकाई पर सील
इसी वर्ष 17 अप्रैल 2026 को भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने इस डेयरी का निरीक्षण किया था। उस समय बिना वैध लाइसेंस के इकाई संचालन पाए जाने पर पनीर निर्माण संयंत्रों को सील कर दिया गया था और तत्काल प्रभाव से कारोबार बंद करने के निर्देश दिए गए थे। संचालक के खिलाफ सक्षम न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन में वाद भी दायर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी संचालक प्रमोद कुमार ने न केवल सील को क्षतिग्रस्त किया, बल्कि गैर-कानूनी तरीके से मिलावटी व असुरक्षित खाद्य व्यवसाय का संचालन शुरू कर दिया। इस गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अपराध को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।