फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR for Robbery Rioting 44 Former Chairman Sent to Jail

Mathura News: डकैती और दंगे की प्राथमिकी दर्ज, पूर्व चेयरमैन समेत 44 जेल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
FIR for Robbery Rioting 44 Former Chairman Sent to Jail
बरसाना। जमीन के विवाद ने रविवार शाम पेट्रोल पंप मालिक और अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को रिवाल्वर के बल पर छाता रोड से अगवा करने, घर में बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन दस्तावेज पर हस्ताक्षर व अंगूठा लगवाने के मामले में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी समेत 44 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन समेत सभी आरोपियों के खिलाफ डकैती, दंगा और हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। छाता रोड स्थित परमार गेस्ट हाउस के पास अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को हथियारबंद लोगों ने घेर लिया। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने रिवाल्वर दिखाकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और पेट्रोल पंप के पीछे मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पीड़ित अधिवक्ता दिवाकर शर्मा ने बताया कि मारपीट के दौरान कुछ दस्तावेज पर जबरन अंगूठा और हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन

उधर घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने घर को घेर लिया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। काफी प्रयास के बाद जब आरोपियों ने गेट नहीं खोला तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और अधिवक्ता को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से पूर्व चेयरमैन बलराज सिंह, उनके बेटे गोपाल समेत कुल 44 लोगों को हिरासत में लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती, दंगा, अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट, धमकी देने और हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने पूर्व चेयरमैन समेत 44 लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा से बुलाए थे लोग
पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपियों समेत कुल 44 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और जेल भेजा है। जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों में मथुरा, राजस्थान, दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा तक के लोग शामिल हैं। पुलिस ने चार लग्जरी गाड़ियां और दस लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अधिवक्ता को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed