{"_id":"699b534f2c47c9ce67067a1a","slug":"fir-filed-against-in-laws-over-death-of-woman-and-newborn-mathura-news-c-412-1-mt21002-5477-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला और नवजात की मौत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला और नवजात की मौत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
बलदेव। थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायका पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के इगलास के नगला अहिवासी निवासी संतोष गौड़ ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उन्होंने अपनी नीतेश गौड़ का विवाह 20 अप्रैल 2022 को बलदेव निवासी हेमंत पांडेय उर्फ दाऊजी के साथ किया। 13 मार्च 2025 को आपरेशन द्वारा मथुरा में नीतेश ने बच्ची को जन्म दिया। तभी से पति, सास, ससुर, देवर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नीतेश को प्रताड़ित करने लगे। 7 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे नीतेश को प्रसव पीड़ा हुई।
आरोप है कि ससुराली समय पर अस्पताल नहीं ले गया। बिना पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था के घर पर प्रसव कराने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलदेव ले गए। जहां नीतेश और नवजात की मौत हो गई। मामले में पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ श्वेता वर्मा और थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद