फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR Against Demanding Compensation

Mathura News: मुआवजा मांगने वालों पर प्राथमिकी दर्ज, लोगों में आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
FIR Against Demanding Compensation
बलदेव। अकोस बाईपास पर हादसे में बुग्गी चालक की मौत और ऊंट के मरने पर लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को मदद के बजाय प्रशासन ने उल्टा मदद मांगने वालों पर ही कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण सियाराम सोनी ने बताया कि विरोध शांतिपूर्ण था। प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए किया गया था लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी। प्राथमिकी में पहले से पैर में फ्रेक्चर वाले घायल और एक आंख से दिव्यांग वाले व्यक्ति का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ता मल्ल सिंह, रामवीर सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि प्राथमिकी में ऐसे लोगों के नाम भी हैं जो मौके पर ही नहीं थे। लोगों का कहना है कि पुलिस ने तत्परता प्राथमिकी लिखने में की, यदि उतनी तत्परा पीड़िता परिवार को मुआवजा दिलाने में की होती तो एक गरीब परिवार को राहत मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed