{"_id":"6526ee89093f9388890a7cd6","slug":"fine-of-rs-60-thousand-collected-from-encroachers-mathura-news-c-369-1-mt11004-1662-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अतिक्रमण करने वालों से वसूला 60 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अतिक्रमण करने वालों से वसूला 60 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने वृंदावन के रमणरेती मार्ग एवं परिक्रमा समेत कई मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मार्ग और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों से 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया, साथ ही दुकानों के आगे रखे सामान को भी जब्त किया है।
वृंदावन के मार्गों और फुटपाथों पर हो रहे कब्जों को हटाने के लिए मंडलायुक्त रितु महेश्वरी के निर्देश पर निगम के उप आयुक्त मयंक यादव ने बुधवार को टीम के साथ विद्यापीठ चौराहा से लेकर इस्कॉन मंदिर, रमणरेती पुलिस चौकी से लेकर वैष्णो देवी मंदिर एवं परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
इस दौरान दुकानों के आगे मार्ग एवं फुटपाथ पर रखे दुकानदारों को जब्त कर लिया गया और उनसे चालान काट कर जुर्माना वसूला। पिछले तीन दिनों में नगर निगम ने अतिक्रमण करने पर लोगों से 76 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
उप नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि विद्यापीठ चौराहा से वैष्णोदेवी मंदिर तक फुटपाथ पर ठेल लगाने वालों को फुटपाथ से पीछे कतारबद्ध तरीके से ठेल लगाने को कहा है। फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रहेंगे। यदि फिर भी कोई फुटपाथ और मार्ग पर अतिक्रमण करता गया तो उससे दोगुना जुर्माना वसूल किया जाएगा।