फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Financial Penalty of 5.86 Crore Banke Bihari Temple Sevayats

Mathura News: 5.86 करोड़ रुपये का बांकेबिहारी मंदिर सेवायतों पर लग चुका है आर्थिक दंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Financial Penalty of 5.86 Crore Banke Bihari Temple Sevayats
वृंदावन। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों पर आर्थिक दंड लगाने के मामले को हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि यह कोई नया मामला नहीं है, यह वर्षाें पुरानी परंपरा है। हाईपावर्ड कमेटी बनने से पहले गोस्वामीजनों की कमेटी पूर्व में ही 5.86 करोड़ रुपये का आर्थिकदंड सेवायतों पर लगा चुकी है। वह तो पुराने आदेशों का ही पालन कर रही है।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि पिछली बैठकों में यह देखने को मिला था कि मंदिर की पुरानी कमेटियों ने कई गोस्वामियों पर नियमों का उल्लघंन करने पर 5.86 करोड़ रुपये का आर्थिक दंड लगाया है लेकिन किसी भी सेवायत ने उस दंड को नहीं भरा है।
विज्ञापन

इस पर प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन से बातचीत की गई और फिर कमेटी के सभी सदस्यों के सामने यह बात उठाई गई कि इस दंड को कैसे वसूला जाए। हालांकि इस विषय के बाहर आते ही सेवायतों में खलबली मच गई। पुराने नियमों को देखकर कमेटी की ओर से आदेश दिया गया कि जो भी सेवायत समय वृद्धि के नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत न्यायमूर्ति अशोक कुमार का कहना है कि समय बढ़ाने को लेकर कमेटी कई बार अनुरोध कर चुकी है। मंदिर कमेटी के अन्य सेवायत सदस्य भी बार बार अनुरोध कर रहे हैं लेकिन कई सेवाधिकारी समय वृद्धि नहीं करना चाह रहे। भक्तों को सुगम दर्शन हो इस बात के लिए कमेटी काम कर रही है लेकिन कमेटी के आदेशों का उल्लंघन खुलेआम किया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि कल से फूल बंगले सजने जा रहे हैं। फूल बंगलों को लेकर मंदिर ने शुल्क बढ़ा दिया जाए। यह भी सेवायतों को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed