फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fighting in Krishnanagar power house, one injured

Mathura News: कृष्णानगर बिजली घर में हुई मारपीट, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fighting in Krishnanagar power house, one injured
मथुरा। कृष्णानगर बिजली घर में ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत करने गए युवकों और संविदा कर्मचारियों के बीच बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। विद्युत निगम ने हंगामा और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जबकि मारपीट में घायल होने वाले पीड़ित ने भी संविदाकर्मी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रोजाना की तरह कृष्णानगर बिजली घर पर सहायक अभियंता रमेश सोनी कार्यालय में बैठकर अपना कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान डीगगेट के रहने वाले कुछ युवक बिजलीघर के कंट्रोल रूम पर पहुंचे। उन्होंने अपने यहां तीन से दिन से ट्रांसफार्मर फुंके होने की सूचना दी। कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी ने उनकी शिकायत दर्ज की और उन्हें बताया कि ट्रांसफार्मर आने में समय लगेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार शिकायत करने आए युवक आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह लोग वीडियो बनाकर स्टाफ को मारपीट के लिए उकसाने लगे। सहायक अभियंता के साथ भी शिकायतकर्ताओं ने अभद्रता का प्रयास किया, लेकिन वह समझा बुझाकर कार्यालय में वापस आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि हंगामा करने वालों ने कैश काउंटर की ओर रुख किया तो स्टाफ ने उन्हें रोका इसी बीच गाली-गलौज मारपीट में तब्दील हो गई। इसकी तहरीर उन्होंने कोतवाली में दी है। इधर, मोनू नामक शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह साथियों के साथ बिजली घर शिकायत करने पहुंचा तो यहां संविदाकर्मी गुड्डू, अमित, रामप्रसाद आदि ने एकराय होकर उनके ऊपर हमला बोल दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed