फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fight between two Samdhi one person's hand was broken son-in-law was also beaten up

UP: दो समधियों में इस बात को लेकर हुई लड़ाई...एक का टूट गया हाथ, बीच में आए दामाद को भी पीट दिया

Tue, 22 Jul 2025 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 11:00 AM IST
सार

मथुरा के फरह में दो समधियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में एक का हाथ टूट गया। इस दौरान दामाद और उसके छोटे भाई के साथ भी मारपीट कर दी गई। हमले में वे भी घायल हो गए। 

 

विज्ञापन
fight between two Samdhi one person's hand was broken son-in-law was also beaten up
मारपीट...सांकेतिक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद परखम में दो समधी आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक समधी के हाथ की हड्डी टूट गई। बहुओं को मायके न भेजने को लेकर परिजनों ने ससुरालियों को पीटा है।
विज्ञापन


गांव मुस्तफाबाद निवासी ओमवीर ने बताया कि उनके दो बेटे रविन्द्र और करतार की शादी 2019 में फिरोजपुर पलवल निवासी बहनें पूजा एवं नेहा के साथ हुई थी। दोनों बहू मायके जाने की जिद कर रही थीं, लेकिन बेटे दो दिन बाद भेजने की बोल रहे थे। इस पर बहुओं ने अपने मायके फोन करके परिजनों को बुला लिया। मायके से दोनों बहुओं के पिता वेदप्रकाश, चाचा विक्की और गांव के ही दो बिचौलिये रामबाबू और श्याम बाबू को लेकर आ गए और लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट में ओमवीर का हाथ टूट गया, जबकि उनके दोनों बेटे घायल हो गए। पुलिस ने ओमवीर की तहरीर पर उनके समधी वेदप्रकाश, विक्की एवं परखम निवासी बिचौलिये रामबाबू और श्याम बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed