फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fifth teenage girl found at a friend's house in Panigaon

Mathura News: पानीगांव में दोस्त के घर पर मिली 5वीं किशोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fifth teenage girl found at a friend's house in Panigaon
वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) से सोमवार की रात भागीं पांच किशोरियों में से पांचवीं किशोरी को भी पुलिस ने पानीगांव स्थित उसके मित्र के घर से सकुशल ढूंढ निकाला है। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही हैं। इससे पहले पुलिस ने चार किशोरियों को अलग-अलग स्थानों से ढूंढ निकाला था।
विज्ञापन

चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह बालिका में रह रहीं पांच किशोरियों में से नौहझील एवं महावन थाना क्षेत्र की दो बालिकाएं अपने घरों पर मिलीं जबकि अलीगढ़ निवासी किशोरी को छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर के समीप से ढूंढ निकाला। देर रात पुलिस टीम ने आगरा निवासी चौथी किशोरी को नोएडा स्थित अपने मित्र के घर से पकड़ लिया। एसएसपी के आदेश पर लगातार पांच टीमें 16 वर्षीय दिल्ली निवासी पांचवीं किशोरी की तलाश में जुटी थीं। उसे पानी गांव क्षेत्र स्थित अपने मित्र के घर से सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस सभी किशोरियों से अलग-अलग पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रही है। जांच में यह भी पता लगाने की प्रयास कर रही है कि किशोरियों के भागने में किसी का हाथ तो नहीं है। कर्मचारियों की लापरवाही भी पता की जा रही है, जिससे यह घटना घटी।
विज्ञापन



दोस्त के यहां से पकड़े जाने पर भेजा गया था राजकीय बाल गृह
दिल्ली निवासी 16 वर्षीय किशोरी के पानीगांव निवासी रिश्तेदार का लड़का दिल्ली में अपने भाई के पास रहता है। वहीं लड़की की मुलाकात लड़के से हो गई। दोनों मित्र हो गए। किशोरी पूर्व में भी घर से आकर इसी दोस्त के यहां रह चुकी है। तब भी मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने लड़के के यहां से किशोरी को पकड़ा था। पिता के हत्या के मामले में जेल में होने होने के कारण बाल कल्याण समिति के आदेश पर किशोरी को दस दिन पहले ही चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह बालिका में रखा गया था। इसके बावजूद किशोरी यहां से भागकर अपने मित्र के यहां चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली निवासी किशोरी को पानी गांव स्थित उसके मित्र के घर से ढूंढ लिया गया है। मामले में सभी पांचों किशोरियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। राजकीय बालगृह बालिका में हुई घटना में किन कर्मचारियों की लापरवाही है इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है। दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीतम पाल सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed