फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fierce firing

बल्टी गढ़ी में दो पक्षों में हुई फायरिंग

Tue, 01 Dec 2020 07:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Fierce firing
बलदेव (मथुरा)। थाना बलदेव के गांव बल्टी गढ़ी में जमीन को लेकर हुए झगड़े में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एसके तोमर के बताया कि गांव बल्टी गढ़ी के जयपाल सिंह पुत्र बाबू लाल तथा राजपाल पुत्र खरग सिंह के बीच ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर रविवार की रात झगड़ा हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुई। जयपाल पक्ष की ओर से जयपाल एवं उसका पुत्र अखिलेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष के राजपाल व जगवीर घायल हो गए। अन्य भी कई लोग घायल हैं। जयपाल सिंह के पुत्र अखिलेश ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

जयपाल सिंह ने बताया कि 20 दिन पूर्व आरोपियों ने उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया था। दबंगों की शिकायत थाना बलदेव, एसडीएम महावन व एसएसपी से की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। उन्होंने हमला बोल दिया। अभी राजपाल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed