फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fields are full due to rain, paddy transplantation has picked up pace

Mathura News: बारिश से खेत लबालब, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fields are full due to rain, paddy transplantation has picked up pace
मथुरा। बलदेव के गांव जादौपुर में मंगलवार को धान की रोपाई करते किसान। - फोटो : mathura
मथुरा। बारिश शुरू होने के बाद से क्षेत्र में धान की रोपाई ने गति पकड़ ली है। बारिश के पानी से भरे खेतों में किसान धान की पौध लगा रहे हैं। ऐसे में जहां कृषि विभाग की ओर से उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की ली गई है। दूसरी ओर किसानों ने फसल को समय पर लगाने के लिए कमर कस ली है। कृषि विभाग के विशेषज्ञ भी रोपाई का सही समय होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार 1.03 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से हुई अच्छी बारिश के कारण धान की तैयारी नर्सरी के पौधों को रोपने के लिए श्रमिकों व परिवार के साथ किसान जुट गए हैं। इस बार की अगैती मानसून की बारिश ने लघु एवं सीमांत किसानों को काफी राहत दी।
विज्ञापन

बलदेव के गांव जादौपुर, गढ़सौली, बरौली, धनैता, पचावर, नगला लोका, दघेंटा सहित आसपास के गांवों में अधिकतर किसान धान की उत्पादन करते हैं। किसान पंचम सिंह, प्रहलाद सिंह, ओंकार सिंह, महेश प्रधान ने बताया कि चार दिन से हो रही बारिश से मौसम को नम बना दिया। एक ओर तापमान में गिरावट से लोगों को धूप व उमस से राहत मिली तो वहीं धान की रोपाई का काम ने भी रफ्तार पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि धान की रोपाई चल रही है, लेकिन किसानों को समितियों पर उर्वरक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान धान की रोपाई करने के लिए पूरे लगन के साथ लगे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों का मानना है कि रोपाई जितनी जल्दी होगी फसल उतनी अच्छी होगी। कृषि ज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र राजपूत ने बताया कि धान की रोपाई का उचित समय चल रहा है, ऐसे में किसानों को शीघ्र ही रोपाई का कार्य पूरा कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed