{"_id":"65075259de7115fc020ecf17","slug":"fever-patients-will-be-screened-first-and-then-dengue-and-malaria-will-be-tested-mathura-news-c-29-1-mtr1018-135321-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बुखार के मरीजों की पहले स्क्रीनिंग फिर होगी डेंगू-मलेरिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बुखार के मरीजों की पहले स्क्रीनिंग फिर होगी डेंगू-मलेरिया की जांच
Mon, 18 Sep 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन। जिले में तेजी से बढ़ रहे बुखार, मलेरिया और डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय में एहतियात के तौर पर फीवर डेस्क स्थापित की है। यह डेस्क बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही डेंगू-मलेरिया की पुष्टि के लिए जांच को भेज रही है। पिछले सात दिनों में 458 बुखार के मरीजों की जांच की गई।
जिले में अभी तक 23 डेंगू के मरीजों के मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस देवेंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर फीवर डेस्क स्थापित की है। डेस्क पर एक रेजिडेंट डाक्टर पारुल को तैनात किया गया है।
इस डेस्क पर बुखार के मरीजों की एंट्री करने के साथ ही उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान मरीजों के लक्षणों का पता लगाने के बाद ही मलेरिया और डेंगू की पुष्टि के लिए जांच के लिए मरीज को लैब भेजा जा रहा है। इससे मरीजों को बेवजह की जांच और जांच पर होने वाले खर्चे से मुक्ति मिलेगी। जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को अस्पताल में 8 डेंगू की और 25 मलेरिया की जांच की गई है।
विज्ञापन
पिछले सात दिनों में 458 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें अधिकांश बुखार के मरीज देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। बुखार, डेंगू, और मलेरिया के मरीजों के लिए फीवर डेस्क स्थापित कर उनकी जांच और उसके बाद उपचार किया जा रहा है।