फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female students shine in sports competitions

Mathura News: खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने लहराया परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Female students shine in sports competitions
वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रीय और प्रांतीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुराश, योगासन, वॉलीबाल और शतरंज प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

शामली में 23 से 26 अगस्त तक हुई क्षेत्रीय कुराश एवं योगासन प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुराश के अंडर-17 वर्ग में दिव्यांशी और अंडर-19 में वंदना ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं विभिन्न आयु वर्गों में छात्राओं ने रजत और कांस्य पदक भी हासिल किए। योगासन के अंडर-19 वर्ग में उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मथुरा में 21 से 24 अगस्त तक आयोजित प्रांतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन

गोवर्धन में 29 से 31 अगस्त तक हुई क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में सानिका, साक्षी, अदिति और नंदिनी ने रजत पदक, जबकि अंडर-19 में वृंदा, इशिका, अनन्या, आराध्या और हर्षिता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कुराश में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिव्यांशी और वंदना अब राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में ब्रज प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानाचार्या रजनी गुप्ता ने विजेता छात्राओं, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed