{"_id":"6a32c18343ab1b2c32054d8d","slug":"female-devotee-subjected-to-inappropriate-behavior-in-lane-leading-to-shri-banke-bihari-temple-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली में छेड़छाड़: विरोध करने पर महिला को जमीन पर गिराया, भीड़ ने कर दी साथी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली में छेड़छाड़: विरोध करने पर महिला को जमीन पर गिराया, भीड़ ने कर दी साथी की पिटाई
Wed, 17 Jun 2026 09:17 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:17 PM IST
सार
महिला श्रद्धालु दोपहर को मंदिर के गेट के सामने गली में लाइन में खड़े होकर पट खुलने का इंतजार कर रहीं थी कि तभी दुकान पर मौजूद सेही गांव निवासी एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली में पर्यावरण मंत्रालय में कार्यरत एक महिला श्रद्धालु से धक्का मुक्की करने के साथ ही छेड़खानी का मामला सामने आया है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक मौका पाकर भाग गया। वीडियो बना रहे उसके एक साथी को श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
दिल्ली रमेश नगर निवासी एक महिला श्रद्धालु परिवार के साथ श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आईं थीं। महिला पर्यावरण मंत्रालय में कार्यरत हैं। वह दोपहर को मंदिर के गेट के सामने गली में लाइन में खड़े होकर पट खुलने का इंतजार कर रहीं थी कि तभी दुकान पर मौजूद सेही गांव निवासी एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की।
विरोध जताने पर आरोपी ने जोर से धक्का मारकर जमीन में गिरा दिया और भागने लगा। जबकि उसका एक साथी युवक वीडियो बनाने लगा। इस बीच छेड़खानी करने का आरोपी वहां से भाग गया, जबकि वीडियो बनाने वाले की लोगों ने पिटाई कर डाली और पुलिस को सौंप दिया। श्रद्धालु महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। आरोप है कि इतना हो जाने के बाद भी वहां तैनात पुलिसकर्मी ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।