{"_id":"69119ef83ad313965e0981c4","slug":"fears-foul-play-as-son-missing-for-10-days-in-mathura-family-accuses-police-of-inaction-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जवान बेटे की तलाश में 10 दिन से भटक रहा पिता, पुलिस से लगाई गुहार; अब सता रहा ये डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जवान बेटे की तलाश में 10 दिन से भटक रहा पिता, पुलिस से लगाई गुहार; अब सता रहा ये डर
Mon, 10 Nov 2025 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:44 PM IST
सार
बुजुर्ग पिता पिछले 10 दिन से बेटे की तलाश में भटक रहा है। थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। इसके बाद भी बेटे का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
परिवार के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में एक पिता लापता बेटे की तलाश में जुटा हुआ है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। आरोप है कि थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने बेटे को खोजने का प्रयास नहीं किया है। लापता बेटे के मिलने की आस टूटती जा रही है। बुर्जुग पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
थाना जमुना पार के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ग्राम गांव शिव नगर कॉलोनी तैयापुर निवासी हेमराज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां एसएसपी को एक लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि 29 अक्तूबर की शाम लगभग 3 बजे बेटा घर से निकला। इसके बाद वो दुकान पर पहुंचा। दुकान से बाइक उठाई और फिर कहीं चला गया। उसके बाद से बेटा घर नहीं आया।
पिता ने बताया कि सभी रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन 10 दिनों में उसका कहीं सुराग नहीं मिला। थाने में तहरीर देते हुए बेटे की तलाश की, लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित पिता अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं पीड़ित का आरोप है कि थाना जमुना पार पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जमुना पार थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।