{"_id":"6692e6b84cb2894d440e10d4","slug":"fear-of-gang-wearing-briefs-and-vests-attempt-of-theft-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102845-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में कच्छा बनियानधारी गिरोह की दस्तक, एक घर में घुसने का किया प्रयास...सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में कच्छा बनियानधारी गिरोह की दस्तक, एक घर में घुसने का किया प्रयास...सीसीटीवी में हुए कैद
Sun, 14 Jul 2024 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:27 AM IST
सार
मथुरा में कच्छा-बनियानधारी गिरोह ने दस्तक दे दी है। कोसीकलां में इस गिरोह के सदस्यों ने एक घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
मथुरा में कच्छा बनियानधारी गिरोह की दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में कच्छा व बनियान पहने शातिर गिरोह के नगर में सक्रिय होने का अंदेशा है। गिरोह ने वसुंधरा एंकलेव में एक मकान में जंगला तोड़कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। गिरोह का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अपील जारी कर सतर्कता बरतने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार वसुंधरा एंकलेव निवासी पदमचंद जैन हलवाई अपने परिवार के सहित रहते हैं। 12 जून की रात्रि में तड़के तीन बजे चोरों ने उनका जंगला तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। आवाज होने पर लोग जाग गए। शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पता चला कि कच्छा-बनियान पहने चार लोग यहां सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Trending Videos
तीन काल के बाद भी नहीं आई 112
कॉलोनी में हुई घटना को लेकर वहां के लोगों ने डायल 112 पर कई बार कॉल की। इसके बाद भी सुबह तक डायल 112 नहीं पहुंची। सुबह दो पुलिस कर्मी पहुंचे जो तहरीर देने की बात कहकर वापस आ गए। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि कालोनी में चोरी की कोई घटना नहीं हुई। कुछ लोग वहां घूमते नजर आ रहे हैं। लोगों भी सतर्क रहें।

नहीं हो पाए हैं पुराने खुलासे
एक माह पूर्व श्रीजीपुरम कालोनी में एक घर से करीब ढाई लाख रुपये का सामान, नगदी चुराकर कई घरों में चोरी का प्रयास किया। चार दिन पूर्व बलदेवगंज में एक मकान से 40 हजार की नगदी चुराकर दो घरों के गेट तोड़कर चोरी का प्रयास किया। पुलिस अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका के साथ कालोनी के लोगों ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर नगर में गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर भगवत अग्रवाल, श्यामू गोयल, अनुराग तायल, आलोक जैन, कमलेश गोयल, सुनील गोयल, गोपाल शर्मा, कालीचरण चौधरी, हरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।