{"_id":"68add3f1956ff853ad0dc1d6","slug":"fear-of-drones-has-made-lose-sleep-at-night-fear-among-villagers-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ड्रोन की दहशत से उड़ी नींद...रात में जागकर दे रहे पहरा, ग्रामीणों में दहशत; गांव में पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ड्रोन की दहशत से उड़ी नींद...रात में जागकर दे रहे पहरा, ग्रामीणों में दहशत; गांव में पहुंची पुलिस
Tue, 26 Aug 2025 09:05 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:05 PM IST
सार
ग्रामीणों की ड्रोन दिखने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मंगलवार को गांवों में पहुंची। पुलिस ने गांव कामर, जाब, धर्मनगर और अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान में ड्रोन मंडराता देख ग्रामीण हैरान रह गए। ड्रोन की चमकती लाइट और ऊंचाई पर उड़ने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बैंक कॉलोनी में लोग लगातार रातों में जागकर पहरा दे रहे हैं। कुछ लोग ड्रोन से बचने के लिए फायरिंग करने की बात भी कह रहे हैं। लोगों ने इन ड्रोन का वीडियो भी बनाया है।
रविवार देर रात गांव जाव, नवीपुर, कामर और धर्मनगर में ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन उड़ते देखा तो हैरान रह गए। ग्रामीण सुरेश उपमंयु, रविंद्र चौधरी, परमानंद, वीर सिंह, बिजेंद्र, हरे किशन, जसमत, अजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि गांवों में उड़ते ड्रोन से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।

बैंक कॉलोनी में तो लगातार पांच दिन से ड्रोन दिखाई दे रहे हैं। बीती रात कॉलोनी के जगदीश के मकान में ड्रोन के घुस जाने से दहशत फैल गई। कॉलोनी निवासी अशरफ अली ने बताया कि ड्रोन की घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्रोन को रजबहा के समीप देख कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग भी की।
ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मंगलवार को गांवों में पहुंची। उन्होंने गांव कामर, जाब, धर्मनगर, और अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने गांव स्तर पर बैठक कर लोगों को आश्वस्त किया कि यह महज अफवाह है और किसी तरह की अनहोनी की संभावना नहीं है।
लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यदि किसी को वास्तविक रूप से संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम गांवों में बैठक कर लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी जा रही है।