फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fault during the day and rain in the evening blew the power fuse

Mathura News: दिन में फाल्ट और शाम को बारिश ने उड़ाए बिजली के फ्यूज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fault during the day and rain in the evening blew the power fuse
कोसीकलां। सोमवार शाम हुई बारिश ने नगर के कई इलाकों में बिजली गुल कर दी। इससे पूर्व दिन में कई जगहों पर फाल्ट के कारण बिजली नहीं रही और उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


दिनभर तो शहर के विभिन्न इलाकों में फाल्ट के चलते बिजली गुल रही, वहीं शाम को बारिश शुरू होते ही नगर की बिजली गुल हो गई। शाम को 7 बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई तो नंदगांव रोड़, हरीपुरा उपकेंद्र क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होती चली गई। उपकेंद्र के सभी फीडर बारिश में फाल्ट के चलते ट्रिप कर गए थे। वहीं सरायशाही में ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने के बाद भी फेस उड़ने की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


इसके अलावा घंटाघर पर ट्रांसफॉर्मर में आग लग जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर तो 24 घंटे तक फेस उड़ने की समस्या का निदान नहीं हो सका। यही हाल बैंक कॉलोनी, ऑफिसर्स काॅलोनी में रहा। लोग गुहार लगाते रहे, लेकिन कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं थे। अनदेखी का आलम यह था कि देर रात 9 बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। जेई अनूप गौड़ कर्मचारियों के साथ फॉल्ट सही कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को बारिश ने तापमान पर असर डाला। धान की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक है। नगर में कुछ स्थानों पर फिसलन के हालात बन गए। भगवती रोड़ पर सड़क निर्माण के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed