{"_id":"6866ccb169f2111bd805dd7d","slug":"fault-due-to-rain-people-yearned-for-electricity-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104798-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश से फॉल्ट, बिजली को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश से फॉल्ट, बिजली को तरसे लोग
विज्ञापन
कोसीकलां। बुधवार रात में तेज बारिश की वजह से कई जगह फॉल्ट हो गए। बिजली गुल होने से शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे। सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत राजमार्ग के किनारे बसी कॉलोनी के लोगों को हुई। फॉल्ट और मरम्मत के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार की रात करीब 9 बजे हवा के साथ तेज बारिश होने के बाद बिजली की व्यवस्था पटरी से उतर गई। हरीपुरा उपकेंद्र के बैक कॉलोनी फीडर से पोषित होने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी, बैंक काॅलोनी में फाॅल्टों की झडी लग गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल किया। वहां किसी ने कॉल ही रिसीव नहीं की। इसे लेकर लोगों ने अधिकारियों से नाराजगी जताई है। आपूर्ति रात्रि में करीब डेढ़ बजे शुरू हो सकी।
करीब एक घंटे के बाद बारिश बंद होने पर कर्मचारियों ने लाइन पर गश्त शुरू की। नरसी विलेज में फेस उड़ने से आपूर्ति ठप रही। तीस फुटा रोड पर फेस उड़ने से करीब 40 घरों की लाइट नही जल सकी। एसटीडब्ल्यू फीडर से पोषित होने वाले गांवों में भी बिजली अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान रहे। खरौट निवासी कल्लू, लखपत का कहना था कि अधिकारी निरकुंश हो गए हैं। पूरे-पूरे दिन आपूर्ति भंग रहना सामान्य बात हो गई है। संवाद