फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father's Head Smashed for Objecting to Daughter's Harassment

Mathura News: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता का सिर फोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Father's Head Smashed for Objecting to Daughter's Harassment
वृंदावन। रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र में एक मनचला घर में घुसकर नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर जागे पिता ने जब विरोध किया तो मनचले ने पिता के सिर पर लाठी मार दी, जिससे उनका सिर फट गया। पत्नी लहूलुहान हालत में पति को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि रात को ई रिक्शा चलाकर उनके पति घर पर आए। वह संत प्रेमानंद के आश्रम के समीप दुकान लगाने के बाद सुबह करीब चार बजे घर लौटीं। उनकी 15 वर्षीय बेटी और वह सो रहे थे तभी सुनरख निवासी एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

बेटी के शोर मचाने पर पति ने जब विरोध किया तो मनचले ने उनके उसने सिर में लाठी मार दी। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया और मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed