फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   father went to distribute his daughter's wedding card died in road accident

UP: शादी का कार्ड बांटने गए दंपती...घर लाैटी पिता की लाश, मां की हालत गंभीर; 20 अप्रैल को आनी है बेटी की बारात

Wed, 02 Apr 2025 11:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 02 Apr 2025 11:52 PM IST
सार

मथुरा में दर्दनाक हादसा हुआ। बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार पति की माैत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में शादी की तैयारियों की जगह चीत्कार मच गई।

विज्ञापन
father went to distribute his daughter's wedding card died in road accident
हादसे का शिकार हुए दंपती व शादी का कार्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर के आंगन से बेटी की डोली उठाने की तैयारी में माता-पिता जुटे थे, लेकिन बेटी की डोली उठाने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। उधर, अस्पताल में मां जिंदगी और मौत से लड़ रही है। शादी की रौनक वाले घर में मातम छाया है।
विज्ञापन


जिला जालौन के थाना कुठौंद के गांव शंकरपुर निवासी दशरथ सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई जसवंत सिंह (45) गुरुग्राम में नौकरी करते थे। जसवंत की बेटी पूनम की 20 अप्रैल को शादी है। इसकी तैयारी में परिजन जुटे थे। मंगलवार को वह गुरुग्राम में अपने स्टाफ को बेटी की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से पत्नी गीता के साथ गांव के लिए चले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पूर्व विधायक के नाती की हत्या...पिता के सामने कार से कुचला, पार्टनर के पति ने इसलिए की खाैफनाक घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दंपती छाता कोतवाली क्षेत्र स्थित केडी चौकी के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। गीता का एक पैर कट गया है, दूसरा पैर भी बुरी तरह से कुचल गया है। चिकित्सक दूसरे पैर को कटने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला को दिल्ली रेफर किया है।


सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक परिजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही

पिता की मौत, मां के घायल होने पर गश खाकर गिरी पूनम
दशरथ सिंह ने बताया कि भाई जसवंत सिंह की दो बेटी और एक बेटा है। पूनम सबसे बड़ी है। भाई के घर में पहली शादी थी, इसे लेकर घर के साथ ही रिश्तेदारों में भी खुशी थी। जिस घर में शादी की तैयारियों को लेकर रौनक थी आज वहां मातम छाया है। बच्चों को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी हुई वह परेशान हो गए। पिता की मौत और मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर पूनम गश खाकर गिर पड़ी। बुधवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को जालौन ले गए। यहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed