{"_id":"69ee6d21cae43745b40b1f7b","slug":"father-dies-falling-from-roof-just-before-daughters-wedding-mathura-news-c-369-1-mt11019-145488-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बेटी की शादी से पहले पिता की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बेटी की शादी से पहले पिता की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह। थाना फरह क्षेत्र में रविवार सुबह बंदरों के हमले में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
गांव पींगरी निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (45) बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे। छत पर बैठे बंदरों ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।
परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल ले गये। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। आगामी 10 मई को अमरसिंह की बेटी की शादी तय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।