{"_id":"6af3689944932fddda0d4527","slug":"father-brought-the-accused-who-had-committed-rape-to-the-police-station-mathura-news-c-161-1-mt11010-104970-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंचा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंचा पिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुफ्त में मकान दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के डर से पिता आरोपी काे कोतवाली लेकर पहुंचा। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
पीड़िता के अनुसार छाता निवासी युवती के मोबाइल पर कुछ दिन से एक अज्ञात नंबर से लगातार फोन आ रहे थे। फोन करने वाले ने अपना नाम जैंत निवासी अनिल बताया और युवती को विश्वास दिलाया कि उसका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुआ है, जिसके अंतर्गत उसे मुफ्त मकान मिलेगा। सरकारी फॉर्म भरने और हस्ताक्षर कराने के नाम पर आरोपी ने 30 अक्टूबर को पीड़िता को छटीकरा चौराहा बुलाया और एक खाली प्लॉट दिखाकर उसे योजना का स्थल बताया। इसके बाद 5 नवंबर को प्रेम मंदिर के पास एक गेस्ट हाउस में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस की बड़ी कार्रवाई के डर से पिता आरोपी अनिल को लेकर कोतवाली पहुंचा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल का पिता उसे लेकर कोतवाली आ गया।