फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father and son beat up policeman for stopping them from joining women queue at Dwarkadhish temple

Video: द्वारिकाधीश मंदिर में महिलाओं की लाइन में घुसे पिता-पुत्र, रोका तो पुलिसकर्मी को ही पीटने लगे

Mon, 17 Jun 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 11:00 PM IST
सार

मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर में महिलाओं की लाइन में घुसकर पिता-पुत्र दर्शन करने जा रहे थे। रोका तो दोनों  पुलिसकर्मी को ही पीटने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Father and son beat up policeman for stopping them from joining women queue at Dwarkadhish temple
द्वारिकाधीश मंदिर में पिता-पुत्र ने पुलिसकर्मी से की मारपीट। - फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को पिता-पुत्र ने पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाओं की लाइन में घुसकर दर्शन को जा रहे थे। महिलाओं के विरोध पर पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका था। इस पर वह पुलिसकर्मी से हाथापाई करने लगे। पुलिसकर्मी ने कोतवाली शहर में तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


सीओ प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी थी। तभी पिता-पुत्र महिलाओं की लाइन में घुस गए। महिलाओं ने विरोध किया। तभी मंदिर में तैनात हेड कांस्टेबल राजबहादुर मौके पर पहुंचे। पिता-पुत्र को लाइन से हटाने लगे। पिता-पुत्र ने बखेड़ा कर दिया। राजबहादुर से गाली-गलौज की। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। थाने पर सूचना मिली। मौके पर कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी पहुंचे। हालांकि पिता-पुत्र तब तक भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए। घटना के संबंध में पुलिस को वीडियो मिली है। इसमें पिता-पुत्र के चेहरे दिख रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। राजबहादुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed