{"_id":"60071cba8ebc3e31c77be592","slug":"fast-investigation-for-manrega-mathura-news-agr4771601148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने दिए मनरेगा अनियमितताओं जांच में तेजी के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने दिए मनरेगा अनियमितताओं जांच में तेजी के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मनरेगा में अनियमितताओं की जांच में लापरवाही को लेकर गंभीर हुए सीडीओ ने परियोजना निदेशक को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मजदूरों को मजदूरी न मिलने के मामले की जांच परियोजना निदेशक कर रहे हैं। मजदूर अब इस मामले को लेकर डीएम से मिलकर निस्तारण की मांग करेंगे।
मनरेगा की मजदूरी के कच्चे कामों में मथुरा सहित कई ब्लॉक में अनियमितताएं प्रकाश में आई हैं। इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायतें भी की गईं परंतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। मनरेगा में मजदूरी के बाद भी पैसा न मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने तत्कालीन डीएम से की थी। डीएम ने इस शिकायत पर जांच के आदेश भी किए। यह जांच सीडीओ के निर्देश पर परियोजना निदेशकर बलराम कुमार को सौंपी गई। परियोजना निदेशक द्वारा इसकी जांच तो शुरू कर दी गई परंतु उसे पूरा नहीं किया गया। सोमवार को मथुरा ब्लॉक के गांव मोरा के ग्रामीणों ने इस संबंध में सीडीओ से मुलाकात कर न्याय मांगा। इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने परियोजना निदेशक को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।