फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers will teach Congress a lesson : Chahar

किसान सिखाएंगे कांग्रेस को सबक : चाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers will teach Congress a lesson : Chahar
भरतपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राजकुमार चाहर ने कहा की कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती आई है जबकि भाजपा देश की सेवा करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोलेभाले किसानों को बहकाकर वोट तो बटोर लिए लेकिन अब उन्हीं किसानों ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना रखा है।
विज्ञापन

सांसद चाहर हीरादास स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित भाजपा की जन आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार ने राजस्थान को बलात्कार की राजधानी बना छोड़ा है। उन्होंने कहा कि सांसद रंजीता कोली पर तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है। जब सांसद ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा इसका सहज रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का लाभ लेने के लिए राजस्थान की जनता से झूठे वादे किए थे, अब जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। कहा कि राज्य का हर हर वर्ग कांग्रेस सरकार से परेशान है, 16 बार पेपर लीक की घटनाओं ने तो युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
विज्ञापन

सांसद रंजीता कोली ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है और जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गत दिवस वैर कस्बे में दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर बदमाशों ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कुशासन से परेशान जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाए बिना नहीं मानने वाली है। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि वे भरतपुर के सभी मंत्रियों और विधायकों को चुनौती देते हैं कि खुले मंच पर आकर बताएं कि उन्होंने भरतपुर को क्या दिया जबकि भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त है। उन्होंने कहा कि 4 साल के कांग्रेस के कुशासन में जो कीचड़ फैला है उसमें आगामी चुनाव में अब जनता कमल खिलाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में पूर्व विधायक अनीता गुर्जर, पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल, डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेडम, यात्रा संयोजक अभयवीर सिंह सोलंकी, कुंवर दीपराज सिंह, गिरधारी गुप्ता, गिरधारी तिवारी सत्येंद्र गोयल, बृजेश अग्रवाल, भगवानदास शर्मा, शैलेश कौशिक, नरेश सेन, मुकेश सिंघल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता नेमसिंह फौजदार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed