फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers' wheat kept outside the purchasing centers got wet in the rain

Mathura News: क्रय केंद्रों के बाहर रखा किसानों का गेहूं बारिश में भीगा

Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers' wheat kept outside the purchasing centers got wet in the rain
मथुरा। एक तो वैसे ही सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान बहुत कम गेहूं ला रहा है और यदि ला भी रहा है तो क्रय केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते गेहूं बारिश में भीग रहा है। रविवार को तेज हवा के साथ आई बारिश ने मंडी के क्रय केंद्रों के बाहर रखे गेहूं को भिगो दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश आई। जिसने उन किसानों को परेशान कर दिया जिनका गेहूं खुले में या तो खेत में या फिर मंडी में पड़ा था। अवकाश होने के कारण आढ़त बंद थी। जिसके चलते किसान नहीं आए लेकिन मंडी में चार सरकारी क्रय केंद्र हैं। इनमें से दो क्रय केंद्रों पर किसानों की तुलाई गई गेहूं की बोरी रखीं थीं।
विज्ञापन


यह लगभग 50 बोरी क्रय केंद्र के बाहर रखी हुईं थीं। जबकि क्रय केंद्र बंद थे। इस संबंध में जब खाद्य और विपणन अधिकारी संतोष यादव ने जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल दिए हैं यदि क्रय केंद्र प्रभारी ने इस प्रकार की गलती की है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed