फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers threaten 'Fill the Jails' agitation.

चीनी मिल धरना: किसानों ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers threaten 'Fill the Jails' agitation.
छाता। प्रशासनिक नोटिसों के बावजूद छाता क्षेत्र में किसानों और भूतपूर्व सैनिकों का आंदोलन तेज हो गया है। एथनॉल प्लांट का विरोध कर रहे किसानों ने चीनी मिल की मांग दोहराते हुए प्रशासन द्वारा किसी भी कार्रवाई पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान नेता मुरारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में एथनॉल प्लांट की जगह केवल गन्ना चीनी मिल स्थापित की जानी चाहिए। प्रशासनिक रुख के खिलाफ एकजुट हुए किसान किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। किसानों का रुख दृढ़ है। इस दौरान अभय पाल सिंह, एडवोकेट देशराज सिंह, जबर प्रधान, बाबू भगत, रामहेत, श्री चंद, गोपीचंद, राजू, अतर, चरन सिंह, जीतपाल, पप्पू, निहाली, पवन, अरुण और भावना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन



छाता शुगर मिल के गेट पर बिना अनुमति चल रहे धरने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी छाता ने आंदोलन की अगुवाई कर रहे ललित कर्मयोगी (ललित फौजी) और जबर प्रधान को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 5 सितंबर को गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मिल परिसर में उत्तर प्रदेश का पहला मल्टी-यूज एथनॉल प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है। सरकार द्वारा किसानों के हित में बड़ा कदम उठाने के बाद इस धरने का कोई औचित्य नहीं है। साथ ही, यह प्रदर्शन बीएनएसी की धारा 163 (निषेधाज्ञा) का उल्लंघन है। प्रशासन ने तत्काल धरना समाप्त करने की चेतावनी दी है। ललित फौजी ने कहा कि वे नियमानुसार इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed