फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers Spending Nights Under the Open Sky

Mathura News: खुले आसमान के नीचे रातें काट रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers Spending Nights Under the Open Sky
मंडी स्थित क्रय केंद्र के बाहर पड़ा गेहूं। 
मथुरा। खरीद केंद्र पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया अभी सुचारु नहीं हुई है, जिससे अन्नदाता भीषण गर्मी में सड़कों पर रातें बिताने को मजबूर हैं। 30 मार्च से सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रालियों में गेहूं लादकर आए किसान दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी बारदाने (बोरों) की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि कई किसान भाड़े की ट्रालियों का भारी खर्च उठा रहे हैं और आठ-आठ दिनों से अपनी उपज खुले आसमान के नीचे डाले बैठे हैं, जिससे फसल की सुरक्षा और आर्थिक नुकसान का डर बना हुआ है। मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र की डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) नहीं बनी है, जिसकी तकनीकी खामी के चलते पूरी व्यवस्था ठप पड़ी है। रजिस्ट्रेशन और किसान आईडी होने के बावजूद सुनवाई न होने से आक्रोशित किसानों का कहना है कि यदि सरकार संसाधन नहीं जुटा सकती तो ऐसे केंद्रों को बंद कर देना ही बेहतर है। वर्तमान में प्रबंधन की इस विफलता के कारण किसान निजी आढ़तों पर गेहूं उतारने को विवश हैं। वहीं मंडी स्थित खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पर भी किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी पर्याप्त बारदाना नहीं है।
विज्ञापन

--

जिले में 1999 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। बारदाने की जिले में कमी नहीं है। फार्मर आईडी में जितनी जमीन है, उसी हिसाब से खरीद की जा रही है। - संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed