{"_id":"6721407920a8758310034834","slug":"farmers-protest-by-locking-madaura-power-station-mathura-news-c-29-1-mtr1013-309755-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसानों का मडौरा बिजलीघर पर तालाबंदी कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसानों का मडौरा बिजलीघर पर तालाबंदी कर प्रदर्शन
विज्ञापन
बलदेव। विद्युत समस्या को लेकर गांव मडौरा स्थित बिजलीघर पर किसानों ने तालाबंदी कर धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। जेई द्वारा समझाने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने।
तहसील अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी किसानों को ट्यूबवेल के लिए 12 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। गांव में 24 घंटे बिजली देने के मुख्यमंत्री के आदेशों की विभाग धज्जियां उड़ा रगा है। किसानों में लाइनमैनों की मनमानी को आक्रोश था। उनका आरोप था कि लाइनमैनों द्वारा अवैध वसूली की जाती है।
अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। कहा विद्युत से संबंधित कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। कार्य चल रहा है, इसे जल्द पूरा कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए 5 दिन का समय दिया। इसके बाद जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राजवीर सिंह, छतर सिंह, संजय, संदीप छौंकर, राजाराम छौंकर, गोपाल पांडेय, धनीराम सिंह मौजूद रहे।