फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers protest against Yamuna Authority's action

Mathura News: यमुना प्राधिकरण की कार्रवाई के विरोध में उतरे किसान, विधायक के घर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against Yamuna Authority's action
किसानों को आश्वासन देते मांट विधायक राजेश चौधरी।
मांट। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा मांट क्षेत्र के पानीगांव में अवैध निर्माणों को ढहाने और नोटिस दिए जाने की कार्रवाई ने अब तूल पकड़ लिया है। भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में शुक्रवार को पानीगांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मांट विधायक के आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर यशवीर सिंह राघव और जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्राधिकरण ने उनके आवासों, दुकानों और आश्रमों पर बुलडोजर चलाया, तो स्थानीय लोग आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया कि पानीगांव में दर्जनों गोशालाएं, मठ और मंदिर हैं, जिनसे सैकड़ों मजदूर परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है। यदि इन्हें तोड़ा गया, तो क्षेत्र के लोग पूरी तरह बेरोजगार और आवास विहीन हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इसे यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के कार्यक्षेत्र से बाहर कर नगर निगम मथुरा-वृंदावन में सम्मिलित किया जाए। विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि वह जानता के साथ हैं और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। इस मुद्दे को वह विधानसभा में भी उठाएंगे। इस मौके पर रविकांत गोयल,रामू प्रधान, कारे प्रधान, संजू प्रधान, पप्पू प्रधान, भोला प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed