फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers performed havan to purify the minds of railway officials

Mathura News: किसानों ने रेलवे अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers performed havan to purify the minds of railway officials
गांव कोटा में हवन यज्ञ करते किसान नेता।
मथुरा। गांव कोटा में रेलवे द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। रेलवे द्वारा भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिए जाने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा रेलवे अधिकारी व जिला प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए आज धरना स्थल पर हवन यज्ञ हुआ है। अनिश्चितकालीन धरना को आज 18 दिन हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन व रेलवे अधिकारियों ने किसानों से कोई ठोस वार्ता नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर रेलवे अधिकारियों व जिला प्रशासन ने किसानों की बातों को नहीं माना तो यह धरना प्रदर्शन 18 महीने भी चलेगा। किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि अब रेलवे अधिकारी राजस्व विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इस अवसर पर नरोत्तम शर्मा, मानिकचंद, अनिल शर्मा, अनीता, सुनीता, जसोदा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed