फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers made expressway toll free remained occupied for two hours

Mathura: एक्सप्रेस-वे के टोल को किसानों ने कराया फ्री, दो घंटे तक रहा कब्जा; मांगों को लेकर साैंपा ज्ञापन

Wed, 05 Mar 2025 10:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Mar 2025 10:25 PM IST
सार

किसान बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पहुंचे। यहां टोल फ्री करने एवं किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। 

 

विज्ञापन
Farmers made expressway toll free remained occupied for two hours
एक्सप्रेस-वे पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मांट में भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के न आने पर गुस्साए किसानों ने टोल को फ्री कर दिया। बाद में चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किसान बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पहुंचे। यहां टोल फ्री करने एवं किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर सक्षम अधिकारी न आने पर गुस्साए किसानों ने तीन बूथों को कब्जे में लेकर उन्हें टोल फ्री कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर नायब तहसीलदार पंकज यादव, टोल मैनेजर देवेंद्र और थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा मौके पर पहुंचे। दो घंटे चली वार्ता के बाद किसानों ने अधिकारियों को चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को टोल से फ्री में नहीं निकाला जाता है। जबकि एक्सप्रेस-वे के निर्माण में किसानों की जमीन गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यदि 15 दिन में किसानों की समस्याओं पर समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष शक्तिपाल सिंह, चंद्रपाल सिकरवार, प्रेमपाल सिंह, ओमप्रकाश प्रधान, अर्जुन सिंह, रणवीर सिंह, राहुल सिंह, मीरा सिंह, सीमा शर्मा, रावेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed