{"_id":"650bd5976748f8fca2006dfd","slug":"farmers-locked-kvk-officials-were-held-hostage-for-two-hours-mathura-news-c-369-1-mt11001-518-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसानों ने केवीके पर जड़ा ताला, दो घंटे बंधक रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसानों ने केवीके पर जड़ा ताला, दो घंटे बंधक रहे अधिकारी
विज्ञापन
मथुरा। कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को किसान दिवस के दौरान कई विभागों के अधिकारियों की गैर मौजूदगी देख किसान नाराज हो गए और आयोजन का बहिष्कार करते हुए हंगामा कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। इससे दो घंटे तक कृषि अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र में बंद रहे। सूचना पर पहुंचे ही सीडीओ ने किसानों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा भी दिया।
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस का अयोजन किया गया। इसमें जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित पशुपालन विभाग के कर्मचारी ने सहभागिता की। सिंचाई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी न देख किसान नाराज हो गए। पशुपालन विभाग से आए कर्मचारी के पास किसानों के सवालों का जवाब भी नहीं था। इस पर किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया गया। किसान कृषि विज्ञान केंद्र के बाहर आ गए और अधिकारियों को अंदर छोड़ गेट पर तालाबंदी कर दी।
इसके बाद करीब दो घंटे तक नारेबाजी का दौर चला। सूचना पर सीडीओ मनीष मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ वार्ता की ।उनकी समस्याओं को सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान किसान नेता राजकुमार तोमर, देवेंद्र कुमार रघुवंशी, गजेंद्र सिंह गावर, सोनवीर सिंह प्रधान, पवन चतुर्वेदी, उदयवीर सरपंच, प्रदीप जरेलिया, अवधेश रावत, राजवीर नेताजी, भगवान दास निषाद, सुभाष मास्टर, साहब जावरा, छोटू हलवाई, राकेश चौधरी, मुकेश प्रधान, बच्चू काका, विनोद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीडीओ पर अभद्रता का आरोप, 23 को घेरेंगे राजीव भवन
किसान नेता राजकुमार तोमर ने किसान दिवस खत्म होने के बाद सीडीओ पर अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीडीओ धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे थे। उन्होंने किसानों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसे लेकर किसान नेताओं ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और कहा कि सीडीओ ने माफी नहीं मांगी तो 23 सितंबर को राजीव भवन का घेराव करेंगे।