फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers gathered in Chaumuhan to take DAP fertilizer

चौमुहां में डीएपी खाद लेने उमड़ा किसानों का हुजूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers gathered in Chaumuhan to take DAP fertilizer
चौमुहां। डीएपी की किल्लत के बीच एक ट्रक खाद किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हुआ। डीएपी खाद की गाड़ी संघ के गोदाम पर पहुंचने की सूचना मिलते ही हजारों किसान गोदाम पर पहुंच गए। किसानों की भीड़ देख कर गोदाम कर्मचारियों ने पुलिस की देखरेख में खाद का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

कुछ किसानों ने गोदाम के कर्मचारियों पर चहेतों को खाद देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों की कई बार पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों को वहां से खदेड़ दिया। इससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि गोदाम कर्मचारी अपने चहेतों और दबंगों को मनमाफिक डीएपी उपलब्ध करा रहें हैं। छोटे किसान सुबह से भूखे प्यासे लाइन में लगे हुए हैं, उन्हें खाद नहीं मिल रही है।यदि समय पर उन्हें खाद नहीं मिली तो उनकी फसल की बुवाई पिछड़ जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed