फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers are adamant on removing two check dams built on the Govardhan Drain

Mathura News: गोवर्धन ड्रेन में बने दो चेक डैम को हटाने पर अड़े किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers are adamant on removing two check dams built on the Govardhan Drain
फोटो 2: किसानों को आश्वासन देते तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता साथ मे नायब तहसीलदार मीनू राजपूत व
सौंख (मथुरा)। गोवर्धन ड्रेन में बने दो चेक डैम को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों किसान एकत्रित हुए तो सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और किसानों को समझाया। किसान डैम को हटाने के लिए जिद पर अड़ गए। किसानों की मांग पर अधिकारियों ने डैम को थोड़ा नीचा करा दिया।
विज्ञापन



गोवर्धन ड्रेन में नगला अक्खा और आजल में बने चेक डैम को हटाने को लेकर सैकड़ों किसानों ने दोनो डैम हटाने की मांग की। अधिकारियों ने किसानों की मांग पर आजल पर बने डैम की दीवार को जेसीबी से तुड़वाकर थोड़ा सा नीचा कराया। ग्रामीणों का कहना है कि गोवर्धन ड्रेन में बने दो चेक डैम से पानी रुक जाता है और पानी रुकने से खेतों में नमी होने लगी है। इससे फसलों की बुवाई तक नहीं हो पा रही है। किसानों की सैकड़ों बीघा खेती की जमीन बंजर हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह ने कहा कि ऐसे में किसानों के सामने संकट गहराया हुआ है। इस दौरान सींगापट्टी, मल्हू, नगला भूरिया, बोरपा, सौंख देहात,पैठा, नैनू, खिलू, नगला अक्खा, बारी, अहमल, शीशराम, नगरिया, खुटिया, सैदा, नगला पतराम, नगला जंगली, भोगना, बछगांव आदि गांवों के किसान एकत्रित हुए। सूचना पर तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार मीनू राजपूत व सीओ अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता का कहना है कि गोवर्धन ड्रेन में बने दो चेक डैम को हटाने को लेकर नहर विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। क्षेत्र का सर्वे कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

फोटो 2: किसानों को आश्वासन देते तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता साथ मे नायब तहसीलदार मीनू राजपूत व

फोटो 2: किसानों को आश्वासन देते तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता साथ मे नायब तहसीलदार मीनू राजपूत व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed