{"_id":"619a5cdc486a83370b5e7feb","slug":"farmer-sikarwar-wandering-in-the-district-for-fertilizer-seeds-mathura-news-mtr5089154125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद बीज के लिए जिले में भटक रहा किसान-सिकरवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद बीज के लिए जिले में भटक रहा किसान-सिकरवार
विज्ञापन
मथुरा। किसान महापंचायत की बैठक मंडी समिति में हुई। इसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने करते हुए जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिले में किसान खाद के लिए मारामारा फिर रहा है। खुलकर खाद की ब्लैक हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को हल्के में लिया था लेकिन किसानों ने अपनी ताकत का अहसास करा दिया। आज प्रधानमंत्री की समझ में आ गया कि किसानों के साथ हमने अन्याय किया है। अब इन्हें लगा कि देश का किसान नौजवान हमारे खिलाफ है, तब जाकर के किसानों के खिलाफ जो कानून बनाए थे, उनको वापस लिया है। समय रहते हुए यह कानून वापस किए जाते तो अनेक किसानों की जान नहीं जाती।
किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। नहर की सफाई भी नहीं हुई है। उन किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है। सिंचाई के लिए बिजली मात्र 8 घंटे दी जा रही है। इस मौके पर वलवीर प्रधान, जगन्नाथ, नेत्रपाल प्रधान, ओमप्रकाश दरोगा, योगेश प्रधान, सुभाष प्रधान, नरेंद्र सिंह राघव, देवकीनंदन सिकरवार, खुशीराम, कृष्ण मुरारी, महाराज सिंह, जगदीश सिंह, जीत पाल प्रधान, संजू प्रधान, नरेंद्र सिंह कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद