{"_id":"67a2643b0d8990b51a038b5a","slug":"farmer-registry-of-195-lakh-farmers-is-still-stuck-mathura-news-c-29-1-agr1017-351399-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अभी भी 1.95 लाख किसानों की अटकी फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अभी भी 1.95 लाख किसानों की अटकी फार्मर रजिस्ट्री
विज्ञापन
मथुरा। किसान सम्मान निधि के लिए सरकार ने शर्त रखी थी कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री 31 जनवरी तक करानी होगी, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते जिले में 1.95 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अटक गई। ऐसे में सरकार ने इसकी तिथि को बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया है।
अगर अब भी जिले में किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने से वंचित रह गए तो उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिले में 3.11 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बननी है। इसमें से अब तक 1.16 लाख किसानों ने आईडी बना ली है।
जो लक्ष्य के 37 प्रतिशत ही पूर्ण हुई है, जबकि अभी भी 1.96 लाख किसान इससे दूर हैं। इन किसानों ने 20 फरवरी तक अगर आईडी नहीं बनवाई हैं तो इनकी सम्मान निधि के साथ योजनाएं रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सर्वर की समस्या दूर हो गई है अब किसान जल्द ही अपना पंजीकरण करा लें। जिले के छाता में 27304 किसानों ने गोवर्धन में 20652, महावन में 19274 तथा मांट में 28293 और मथुरा तहसील में 21124 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री आईडी में पंजीकरण कराया है।