फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer problem in mathura

गईयन के पीछें आंती भयौ है किसान

Sat, 11 Jan 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
farmer problem in mathura
मथुरा। खुले में घूम रहे गोवंश से फसल को बचाने को किसान रातभर खेतों में निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान वे आग जलाकर कविता का पाठ कर रहे हैं। इससे वे अपनी पीड़ा को जता रहे हैं। कविता लोगों में चर्चा आम हो रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में 10 हजार से अधिक गोवंश खुले मेें घूम रहे हैं। यह गोवंश किसानों की फसल खराब कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसान दिन रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इस दौरान कड़ाके की सर्दी में खेतों पर अलाव तापने के दौरान वे कविता पाठ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गईयन की पीछे आंती भयौ है किसान
रोटी खाइबे बैठ गयौ और फोन आइ गया कानन में
ठाड़ौ है कें धरि भाजयौ, ना पनहीं पहरी पामन में
लाठी पकरी, भाजि लियौ, बांध न पायौ कान,
गैंयन के पीछे आंती भयौ है किसान...
यह वीडियो वायरल आगरा में खुले में घूम रहे गोवंश से पीड़ित गांव बबरौली कटारा के किसानों द्वारा किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान राजवीर सिंह लवानियां, राजेंद्र शर्मा, धर्मेद्र लवानियां, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, जगन्नाथ व उसके साथी किसान हैं। आगरा से ज्यादा खराब हालात मथुरा के किसानों के हैं। मथुरा में 10 हजार से ज्यादा गोवंश खुले में घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1800 गोवंश और भेज हैं गोशाला
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जनवरी तक खुले में घूम रहे सभी गोवंश को गोशाला व अस्थाई गो-आश्रय स्थलों में भेजने के आदेश जिला प्रशासन को दिए थे, लेकिन इस अभियान में केवल 1800 गोवंश ही गोशाला व अस्थाई गो आश्रय स्थलों में भेजे जा सके हैं।
सीवीओ डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि 10 जनवरी तक 1800 अतिरिक्त गोवंशों को गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था की गई है। आगे भी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed