फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmer Commits Suicide by Consuming Poison

Mathura News: जहर खाकर किसान की ने आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer Commits Suicide by Consuming Poison
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव उमराया में 25 वर्षीय किसान योगेश ने शुक्रवार को जहर खाकर लिया। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन का कहना है कि फसल के बर्बाद होने और कर्ज में डूबने के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। तहसीलदार छाता ने बताया है कि युवक ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन

गांव रनवारी निवासी लोकेश जादौन ने बताया कि उनका साला योगेश (25) पुत्र धर्मी परिवार का एकमात्र सहारा था। कुछ वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। योगेश ने इस उम्मीद में कर्ज लेकर फसल की थी कि पैदावार अच्छी होने पर अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनवाएगा। इसी आस में उसने अपने पुराने मकान को भी तुड़वा दिया था।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि ओलों और बारिश के कारण योगेश खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। इसे देखकर वह सदमे में था। पहले से आर्थिक तंगी और अब कर्जदारों के दबाव के चलते योगेश ने जहर खा लिया। योगेश की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो बच्चों (बेटा और बेटी) का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विषैला पदार्थ खाने से मौत होना आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, तहसीलदार छाता सचिन पवार का कहना है कि किसान ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed