फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmer burnt alive after hut caught fire due to bonfire in Mathura

Mathura: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गया किसान; छुट्टा पशुओं से फसल रखवाली के लिए खेत पर सोता था

Tue, 23 Jan 2024 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 01:01 PM IST
सार

मथुरा में अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई। वह छुट्टा पशुओं से फसल रखवाली के लिए खेत पर सोता था। 

विज्ञापन
Farmer burnt alive after hut caught fire due to bonfire in Mathura
Mathura: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गया किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात झोपड़ी में आग लगने से किसान जिंदा जल गया। जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। अलाव से आग लगने की बात निकलकर सामने आ रही है। 

विज्ञापन


घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के पूठरी गांव की है। गांव निवासी नन्हे (85) खेत पर झोपड़ी डालकर रहता था। खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। छुट्टा पशुओं से नुकसान से बचाने के लिए वह खेत पर सोता था। बीती देर रात वह रोज की तरह झोपड़ी के अंदर एक तसला में आग जलाकर रखे था। देर रात तसला की आग से झोपड़ी में आग पकड़ ली। 
विज्ञापन


नन्हे गहरी नींद में था इसलिए उसे आभास नहीं हुआ। कुछ ही देर में आग ने चारपाई को चपेट में ले लिया। तब तक निकलने का रास्ता बंद हो चुका था। आग में नन्हे जिंदा जल गया। सुबह गांव के लोग उधर से गुजरे तो झोपड़ी में आग लगी देखी। चीख पुकार करने पर गांव के लोग व परिजन आ गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हे की मौत हो चुकी थी। इससे घर वाले दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। अलाव से ही झोपड़ी में आग लगने का कारण सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed