{"_id":"6a358b8da0c90fa9fb0f75b7","slug":"farmer-beaten-for-asking-for-irrigation-payment-mathura-news-c-415-1-mnp1012-887-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सिंचाई के पैसे मांगने पर किसान को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सिंचाई के पैसे मांगने पर किसान को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई के पैसे मांगने पर एक किसान को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मांगरौली निवासी पीड़ित मनीष ने बताया कि उनके खेत पर लगी सबमर्सिबल से बिट्टू और विनोद निवासी तरौली सुमाली अपने खेतों की सिंचाई करते थे। पीड़ित का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से आरोपियों पर सिंचाई का करीब 14,500 रुपये बकाया था।
जब वह पैसे लेने के लिए बालाजी मंदिर के पास पहुंचे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद मंदिर के पुजारी और कुछ अन्य लोगों ने उनकी जान बचाई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।