फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farewell to strike one core commander

स्ट्राइक वन कोर ने लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने को दी विदाई

Thu, 08 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 08 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
farewell to strike one core commander
विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने को विदाई दी गई। इस दौरान सैन्य अधिकारी शिवाने ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


एबी शिवाने ने 11 सितंबर 2014 को स्ट्राइक वन कोर की बागडोर संभाली थी। 13 महीने के कार्यकाल के बाद वह एक नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सेना मुख्यालय जा रहे हैं। उन्होंने कोर के लिए एक सैनिक की तरह काम किया और सैन्य यूनिटों व संकाय के प्रशिक्षण और परिचालन की तत्परता पर जोर दिया।
विज्ञापन


उनकी करिश्माई नेतृत्व ने सभी सैनिकों के बीच जोश और दृढ़ संकल्प का संचार किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मथुरा छावनी को नया स्वरुप दिया। इनमें सबसे उल्लेखनीय योगदान योद्धा पार्क और  हेरिटेज संग्रहालय है। उन्होंने अगस्त 2015 में 1965 भारत-पाक युद्ध से पहले इसकी स्थापित स्ट्राइक वन कोर की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बेहतर तरीके से मनाए जाने का फैसला लिया और शहीदों, वीर योद्धाओं को याद किया गया व श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारी और उनके परिवारों को अलग-अलग कार्यक्रमों में बुलाया गया। मथुरा छावनी के सैनिकों ने उन्हें बुधवार को भावुक विदाई दी। आठ अक्तूबर गुरुवार को वह चार्ज छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed