फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   false man are being covered by officers

गुणवत्ताहीन दूध बांटने के दोषियों को बचा रहे अफसर

Fri, 28 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 28 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
false man are being covered by officers
लैब में दूूध जांच - फोटो : demo pics
बीती पांच मई को कांशीराम कालोनी में हुए हादसे के दिन गुणवत्ताहीन दूध बांटने के मामले में खाद्य विभाग दूध की खरीद वाले मॉल और दूध निर्माता कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने में जुट गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है बीती पांच मई को कांशीराम कालोनी में हैजा फैल गया था। इसमें एक महिला सहित दो बच्चों की मौत हो गई। चूंकि अधिकांश बच्चे बीमार थे ऐसे में प्रशासन ने विद्यालय में अक्षयपात्र संस्था की ओर से बांटे गए मिड डे मील के दूध का नमूना भी जांच के लिए भेजा। हालांकि जांच में हादसे की वजह दूषित पानी होना सामने आया था।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की ओर से भेजे गए दूध के नमूने की जांच रिपोर्ट में ये बात सामने आयी कि उसमें मानक के अनुरूप फैट नहीं था। ऐसे में खाद्य विभाग के जिला अभिहीत अधिकारी कार्यालय ने दूध का वितरण करने वाली संस्था अक्षय पात्र को नामित करते हुए मुकदमा एडीएम कोर्ट में दायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात है कि जिला अभिहीत अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने मामले में दूध खरीद वाले स्थल वालमार्ट और निर्माता कंपनी अमूल के किसी भी अधिकारी को नामित ही नहीं किया है। ऐसे में विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 


दूध का नमूना फेल आने के बाद एफएसओ की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दायर कर दिया था। एडीएम कोर्ट केस मेें मौजूद साक्ष्यों के आधार पर और भी लोगों को पार्टी बना सकता है।

- अखिलेश कुमार गुप्ता
जिला अभिहीत अधिकारी, खाद्य विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed