फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   False disposal of complaint on Chief Minister's portal twice in a day

Mathura News: एक दिन में दो बार किया मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का झूठा निस्तारण

Sat, 26 Aug 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 26 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
False disposal of complaint on Chief Minister's portal twice in a day
मथुरा। विद्युत निगम के अधिकारी दिन प्रतिदिन निरंकुश होते जा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण तब सामने आया जब उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का झूठा निस्तारण कर दिया। बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता संबंधित बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया तब 15 घंटे बाद उनकी बिजली चालू हो सकी।
विज्ञापन

मसानी बिजलीघर क्षेत्र की गोविंद विहार कॉलोनी में पेयजल सप्लाई को ट्यूबवेल लगा है। बुधवार रात ट्यूबवेल को जा रही लाइन में खराबी आ गई। गोविंद विहार वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने इसकी शिकायत जन सुनवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर की, कुछ देर बाद ही विद्युत निगम के अधिकारियों ने शिकायत का झूठा निस्तारण कर दिया। इसके बाद पुनः पोर्टल पर शिकायत की गई। इसे भी अधिकारियों ने बिना समस्या के निस्तारण के ही झूठा निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन


इधर, ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी लोगों को लगी तो बृहस्पतिवार की रात बड़ी संख्या में मसानी बिजलीघर पहुंच गए। यहां उन्होंने शिकायत रजिस्टर मांगा तो कर्मचारी उपलब्ध नहीं करा सके। लोगों ने एसडीओ विकास शर्मा से शिकायत की तो उन्होंने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में उन्होंने अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार वर्मा से शिकायत की। इसके बाद निगम के अधिकारी शिकायत निस्तारण के लिए दौड़े, लेकिन इस बीच पूरे 15 घंटे तक लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।शिकायकर्ताओं में सोसाइटी के अध्यक्ष सत्यनारायण, पूरन चंद, अमित वर्मा, विनोद गुप्ता, अशोक शर्मा, प्रभात शर्मा, नीरज अग्रवाल, मुनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


केबल कॉलोनी वासियों को लानी थी, लेकिन वह बिजली निगम से केबल मांग रहे थे। इस कारण सप्लाई चालू करने में समय लगा, जब उपभोक्ताओं ने केबल लाकर दी तो सप्लाई चालू हो गई।

- मनोज कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता (शहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed