फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fake letterhead of MP Hema Malini created to seek accommodation for a former MP

Mathura News: सांसद हेमा मालिनी का फर्जी लेटरहेड बना पूर्व सांसद के लिए मांगा आवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fake letterhead of MP Hema Malini created to seek accommodation for a former MP
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के फर्जी लेटरहेड और जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर के लिए आवास आवंटित कराने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। सांसद प्रतिनिधि ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर के कार्यालय से जुड़े व्यक्ति सीवी सिंह के माध्यम से यह जानकारी मिली कि अशोक गुप्ता ने सांसद हेमा मालिनी के फर्जी लेटरहेड पर एक पत्र तैयार कर पूर्व सांसद के लिए आवास आवंटन का अनुरोध किया है। मामला संज्ञान में आते ही सांसद कार्यालय ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का कोई भी पत्र सांसद हेमा मालिनी द्वारा जारी नहीं किया गया है और न ही उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। सांसद प्रतिनिधि ने मामले में एसएसपी श्लोक कुमार से शिकायत की। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने अशोक गुप्ता निवासी अज्ञात के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed