फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fake appointment letters were handed out in the name of jobs.

Mathura News: नौकरी के नाम पर थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fake appointment letters were handed out in the name of jobs.
मथुरा। कृषि विभाग और रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी की गई। फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए और फर्जी ट्रेनिंग भी दी गई। इस मामले में थाना कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुदामापुरी, मथुरा निवासी सोनू शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी गौरांग दास से उनका मिलना जुलना था। उसने कहा कि उसके कुछ रिश्तेदार कृषि विभाग और रेलवे में उच्च पदों पर हैं। वह पढ़े लिखे लोगों की नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 25 लाख रुपये की मांग की। फरवरी 2023 से जुलाई 2024 के बीच पीड़ितों ने आरोपियों को नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए लाखों रुपये दिए । सोनू की मां ने तो अपने बेटे के भविष्य के लिए अपना प्लॉट तक बेच दिया था ।
विज्ञापन

ठगी को असली जामा पहनाने के लिए आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए ।ठगों ने पीड़ितों को नोएडा के एक पीजी में रखकर कृषि विभाग की ट्रेनिंग का नाटक किया और रेलवे की नौकरी के नाम पर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर ट्रेनें गिनने के काम पर लगा दिया। संदेह होने पर जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने 4 लाख रुपये का एक चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। पुलिस ने इस मामले में गौरांग दास, संजय शर्मा, भारती शर्मा, मुन्ना यादव, विवेक यादव, मनतोष कुमार और अभिषेक शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed