{"_id":"6903befc18ffa1381d0087aa","slug":"faith-prevails-over-chaos-mathura-news-c-369-1-mt11009-138041-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अव्यवस्थाओं पर भारी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुरा में परिक्रमा मार्ग में गंदे पानी से गुजरते हुए श्रद्धालु।
Link Copied
मथुरा। मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा में अव्यवस्थाओं पर आस्था भारी है। बृहस्पतिवार को परिक्रमा लगाने उमड़े सैलाब ने इसकी गवाही दी। जससिंहपुरा में उदासीन आश्रम के पीछे परिक्रमा मार्ग पर बह रहे नाले के गंदे पानी से होकर श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ा। सबसे अधिक शहर के बाहरी क्षेत्रों में अव्यवस्थाएं देखने को मिली हैं। हालांकि अधिकारी बाढ़ में व्यवस्थाएं धुलने का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद से आईं सावित्री ने बताया कि वह हर साल मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा लगाने के लिए यहां आती हैं। इस बार परिक्रमा मार्ग पर कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं। रास्तों पर कीचड़, जलभराव समेत कई समस्याएं हैं। श्रद्धालु बदहाल मार्ग पर ही चलने को मजबूर हैं। हालांकि नगर निगम की टीम दिनभर अव्यवस्थाओं के डैमेज कंट्रोल में जुटी रही। कई स्थानों पर मजदूरों के साथ-साथ सफाई कर्मी दिन-रात काम करने में जुटे रहे। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर लगातार कार्य कराया गया है। इसके अलावा बदहाल वाले मार्गों को डायवर्ट किया गया है। ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।