फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fairs organized at health centers of the district

जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मेले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fairs organized at health centers of the district
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

मंच से संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन सराहनीय कदम है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थी भी इन मेलों में अपने गोल्डन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत स्टाल पर उपस्थित बच्चों व महिलाओं से वार्ता की और अपने हाथों से कई बच्चों को पोषाहार खिलाया। नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अजय अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके जैन, ब्लाक प्रमुख मथुरा, नोडल डॉ. चित्रेश कुमार, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज कुमार, डॉ. भूदेव सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, डॉ. गोपाल, डॉ. अनुज चौधरी, डीसीपीएम पारुल शर्मा, डॉ. रोहतास, डॉ. अजीता जोशी थे। संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग विभाग, आयुष्मान भारत के स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन में 1008 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
गोवर्धन। गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए मेले में 1008 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मेले में गोवर्धन क्षेत्र की जनता ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने किया। इस मौके पर श्याम सुंदर, परशुराम पंकज, ठाकुर सियाराम, महादेव शर्मा, हरीओम शर्मा, रामधन, खेमचंद शर्मा, सीएमओ डॉ. एके वर्मा, डॉ. संजीव यादव, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. मुनीश पौरुष, सीएचसी गोवर्धन से डॉ. वीएस सिसौदिया, डॉ. रत्नेश, डॉ. दुष्यंत, डॉ. सचिन, डॉ. हेमराज, डॉ. चित्रा आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed